Monday, March 2, 2026

जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल  निवेंद्र सिंह टेकाम, पार्षद श्रीमती ममता यादव, के साथ नगर वासियों की विभिन्न समस्या एवं प्रमुख माँगो को लेकर  मुलाकात कर सौपा ज्ञापन

 

जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल  निवेंद्र सिंह टेकाम, पार्षद श्रीमती ममता यादव, के साथ नगर वासियों की विभिन्न समस्या एवं प्रमुख माँगो को लेकर  मुलाकात कर सौपा ज्ञापन

डौंडीलोहारा( बालोद ) :-  नगरपंचायत लोहारा के अध्यक्ष निवेन्द्र सिंह टेकाम ने आज जिला कलेक्ट्रेड बालोद में  नगरवासियों के साथ वार्ड नंबर 12 एवं नगरवासियों की मांगों को लेकर  कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाक़ात कर मांगो को अतिशीघ्र पूर्ण करने बाबत ज्ञापन दिया गया।

वार्ड नम्बर 12 के निवासियों की क्या है प्रमुख माँगे

वार्ड वासियों के कहना है कि वे लगभग वर्षो से वार्ड में निवास करते है आ रहे है नगरपंचायत के नियमो के आधार पर नल जल सम्प्पति कर सभी वाहन करते है, फिर भी आज तक निवारस्त पट्टा नही मिल पाया है।

इसके लिये कई बार मंत्री विधायक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को संज्ञान दिला चुके हैं फिर भी हमे निवासी हक नही मिल पाया है,

इसलिये आज कलेक्टर से मिल कर शासन से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और पट्टे के लिये ध्यान आकृष्ट दिलाने हेतु जिला कलेक्टर में आये है। कलेक्टर ने इन सभी निवारस्त वार्ड वासियों से मुलाकात कर शासन अनुरूप समाधान हेतु  आश्वाशन दिलाया है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, वार्ड 12 की पार्षद श्रीमती ममता यादव, मनीष राजपूत, गोपी साहू, एवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!