Monday, March 2, 2026

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी जे.एल. उइके एवं नप डोंडी लोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने किया राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी स्थल में वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र  व्यवस्था निरीक्षण कर लिया जायजा

 

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी जे.एल. उइके एवं नप डोंडी लोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने किया राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी स्थल में  वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र  व्यवस्था निरीक्षण कर लिया जायजा

बालोद :- बालोद जिले के दुधली गांव में आगामी माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोवर – रेंजर जंबूरी 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। बीते दिनों प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था। तो वहीं अब बालोद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएल उइके और एक प्रतिनिधी मंडल जिले के दुधली (मालीघोरी) पहुंचकर कार्यक्रम हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेएल उइके के साथ पहुंचे शिक्षा विभाग के जेडी ठाकुर ने बताया कि इस भव्य एवं बड़े आयोजन में राष्ट्रीय स्तर पर हो रही रेजर जंबूरी जिसमे देश और विदेशों से भी बच्चे भाग ले रहे। मौसम और स्थिति को देखते हुए यहाँ वैकल्पिक व्यवस्था को देखते हुए पालीटेक्निक पर कुछ जगहें खाली है।

 

जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की समुचित व्यवस्था की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिस पर स्वास्थ्य विभाग तत्परता से डटी है। वहीं सीएमएचओ डॉक्टर उईके ने स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

0;
आयोजन स्थल में स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगेगा जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल बेहतर इलाज हो सके। वहीं एंबुलेंस की भी व्यवस्था मौके पर होगी। ताकि स्वास्थ्य संबंधित हालात बिगड़ने पर तत्काल हायर सेंटर भेजकर बेहतर इलाज किया जा सके।

इस दौरान लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम और पार्षद ममता यादव, मनीष राजपूत एवं स्काउट्स गाईड के बच्चे मौजूद रहे। नगरपंचायत अध्यक्ष  लाल निवेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे जिले में राष्ट्रीय स्तर का यह भव्य आयोजन देश के प्रत्येक नागरिकों, छात्र छात्राओं, युवाओं महिलाओं को खेल,जीवन निर्माण, राष्ट्र सेवा सुरक्षा की ओर आकर्षित करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!