जिला ब्राह्मण समाज बालोद द्वारा 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमो को लेकर सभी सर्व विप्रो की रखी गई बैठक
जिला अध्यक्ष अटल दुबे द्वारा युवा एवं वरिष्ठ विप्रो को दिए
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और दिशा निर्देश

बालोद :– जिला ब्राह्मण समाज बालोद ने अनुपूर्णा पैलेस में कोर समिति एवं युवा वरिष्ठ विप्रो की उपस्थिति में बैठक का हुआ आयोजन
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर होने वाले कार्यकर्मो का प्रभार सौपा गया,
जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अटल दुबे ने कहा
विगत वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाया जायेगा जिसमे हमारे ब्राह्मण समाज के युवाओं का बड़ा योगदान रहता है जिसमे समाज के वरिष्ठ लोगो के सलाह लेकर यह कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु मैं आप लोगो से बड़ी अपेक्षा और उम्मीद रखता हूं, क्यो की आने वाले समय में और भी बैठेके आयोजित की जायेगी बालोद शहर में वर्षो की मांग पर ब्राह्मण समाज के एक भवन बना है भवन तो बनकर पूरा हो चुका है लेकिन घेरावट कर पर्दा करना बाकी है जिससे भवन की सुरक्षा हो सके इसके लिये हम सबको एक जुट होकर आगे आना चाहिये।
जिला ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष बिट्टू दुबे ने कहा
की यह कार्यक्रम में जिले के सभी विप्र युवा परिवारों के साथ सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे,
जिससे हमारा समाज जिले में गर्वान्वित महसूस कर सके।
जिला ब्राह्मण समाज के जिला सचिव सन्तोष दुबे ने कार्यकर्मो की रूप रेखा तैयार की और कहा कि
29 तारीख भगवान परशुराम जयंती पर जिले के सभी विप्र परिवार सहित इकठ्ठा होकर शीतला मन्दिर गंगा सागर समीपस्त भगवान परशुराम मन्दिर में सुबह पूजा अर्चना हवन का कार्यक्रम उसके बाद परशुराम चौक में ध्वजा पूजा कर सभी अपने अपने घर को प्रस्थान करँगे,
फिर शाम 6 बजे सभी विप्र एकत्रित होकर सन्देश रैली में शामिल होकर शहर भ्रमण कर भोजन करके अपने अपने गंतव्य निवास की ओर प्रस्थान करँगे,
इसके लिये रैली धीरज उपाध्याय के मार्गदर्शन में सभी विप्र युवा चलेंगे।
भोजन एवं देख रेख में हरीश दुबे, सौरव दुबे सोनू मिश्रा, साथ रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजित बैठक में ब्राह्मण सामज जिलाध्यक्ष अटल दुबे सचिव , सन्तोष दुबे, शेष नारायण दुबे , प्रकाश उपाध्याय
जिला ब्राह्मण समाज कोर समिति के सदस्य बंटी विनोद शर्मा, आसिम दीवान, अरुण उपाध्याय धीरज उपाध्याय, अजय शर्मा, आसिम पांडे
युवा ब्राह्मण के अध्यक्ष बिट्टू सौरव दुबे, वैभव शर्मा, , आदित्य दुबे,गौरव दुबे , राजा दुबे, बिट्टू दुबे ,सौरव शुक्ला, अतुल दुबे, खिलेंद्र मिश्रा, सोनू मिश्राम प्रदीप पांडे कमलेश दुबे,गौरव दुबे, धीरज दुबे, लोकेश पाठक,सभी सम्मानित विप्र वरिष्ठ जन रहे मौजूद




