Monday, March 2, 2026

*राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम सूरत गुजरात में बालोद से देवेंद्र साहू करेंगे प्रतिनिधित्व*

 

*राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम सूरत गुजरात में बालोद से देवेंद्र साहू करेंगे प्रतिनिधित्व*

बालोद :- इस कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के बीच युवा प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए ” एक भारत श्रेष्ठ भारत” जैसी पहलों के तहत विविध परंपराओं, भाषाओं और जीवन शैलियों का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर मिलता है यह आयोजन नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में होता हैं

*बालोद जिले से युवाओं के आइकन कहे जाने वाले देवेंद्र साहू का चयन एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए सूरत राजस्थान के लिए हुआ है*

यह कार्यक्रम 12 जनवरी 2026 से लेकर 16जनवरी 2026 तक विभिन्न गतिविधियों के साथ चलेगी

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के विविध राज्यों में भावनात्मक बंधनों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना एवं
सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है युवाओं को अन्य राज्यों की अनूठी संस्कृतियों, परंपराओं और पर्यटन का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी सराहना विकसित करे तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदान-प्रदान के लिए जोड़ा जाता है, जिसमें सभी क्षेत्र के युवा शामिल होते हैं।
गतिविधियों में लोक नृत्य, गीत, भाषण, स्थल भ्रमण राष्ट्रीय मुद्दा पर चर्चा होती है

इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर भी देवेंद्र साहू अनेक बार बालोद जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके यह बहुत गौरव का विषय हैं सभी मित्र सहपाठी में और घर में खुशियों की लहर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!