उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगाई सौगातों की झड़ियां, जिले के चार नगरीय निकाय के लिए दिये करोड़ो रूपये
कहा- स्टीमेट लाओ पैसा ले जाओ, घोषणा के बाद देर नहीं

बालोद :- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव बालोद जिले के प्रवास के दौरान डौण्डी लोहारा पहुंचे। जहां आदिवासी संस्कृृति रेला पाटा, फूल माला से भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।
सबसे पहले 28 करोड़ की लागत से बनने वाले अमृत मिशन 2.0 जल प्रदाय योजना और आदर्श आंगनबाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके अलावा अटल परिसर और जल जीवन मिशन के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री ने किया।
जर्जर मुक्तिधाम का होगा नये सिरे से निर्माण

आयोजन में आदिवासी ब्लाॅक डौण्डी, दल्लीराजहरा, चिकलाकसा के भी नगरीय निकाय अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने डौण्डी, दल्लीराजहरा, चिकलाकसा और डौण्डी लोहारा के मुक्तिधाम की हालत मंत्री के समक्ष रखी और नये सिरे से निर्माण किये जाने हेतु राशि की मांग की।

इसके अलावा सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए भी राशि की मांग की। जिस पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपये के अलावा मुक्ति धाम निर्माण हेतु 30 लाख रूपये, नगर पंचायत डौण्डी में मूलभूत विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ रूपये व मुक्ति धाम निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

इसी तरह नगर पंचायत चिखलाकसा में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रूपये के अलावा नगर पालिका दल्लीराजहरा मेें मूलभूत विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपये की राशि के अलावा नगर पंचायत चिखलाकसा के अलावा नगर पालिका दल्लीराजहरा में संयुक्त रूप से मुक्ति धाम निर्माण हेतु 50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

सभी संबंधित नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्षों को इन विकास कार्यों का शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मांग पर डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर में विश्राम गृह निर्माण हेतु उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे डिप्टी सीएम

सभी कार्यक्रमों के बाद मंत्री अरूण साव डौण्डी लोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के घर पहुंचे। जहां ग्रामीण अंचल सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने एक एक कर मंत्री जी के समक्ष अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। जिस पर मंत्री ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने और मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।

मंत्री अरूण साव ने कुसुम शर्मा के घर स्वल्पाहार ग्रहण किया। जिसके बाद कुसुम शर्मा के परिवार ने मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला आयुक्त स्काउट गाइड राकेश यादव, समाज सेवी राजा दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद्र सिंह टेकाम मंडल, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, विवेक वैष्णों, मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता, मंडल महामंत्री सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी, गैंद मल भंसाली, जसराज शर्मा, जयलाल मालेकर, पार्षद ममता यादव, ममता शर्मा, मनीष झा, अरुण उपाध्याय, दिलीप बाफना, संदीप भंसाली, सुभद्रा ताडेकर, रेवती कोलहारी, सूर्य कला ठाकूर, उतरा धरेन्द, शिव कुमार, धरमगुडे, महेन्द्र जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, डोमेन्द्र ज्ञानू राजपूत, धर्मेन्द्र निषाद, महावीर तातेड़, लीलेन्द सिन्हा, जीवराखन कौमार्य, प्रभा नायक, पूनम जैन, प्यारे लाल निषाद, धिरेन्द्र टांक, हिरेन्द्र गायकवाड, उत्तम मालेकर, तुकाराम साहू, निरंजन पटौदी, पन्नो साहू, प्रीतम साहू, बलदाऊ सेन, मनोज भंडारी, जयेश जैन, डोमेन्द्र देशमुख, दीपक थानवी, रंजक भंसाली सहित अन्य मौजूद रहे।




