Wednesday, March 4, 2026

डौंडीलोहारा लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के प्रयास से खुलेगा खोलझर में नवीन धान खरीदी केंद्र, मिली स्वीकृति

 

 

डौंडीलोहारा लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के प्रयास से खुलेगा खोलझर में नवीन धान खरीदी केंद्र, मिली स्वीकृति

डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष और क्षेत्र के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के प्रयास से वनांचल के किसानों को अब खोलझर में धान खरीदी केंद्र की सुविधा मिलेगी। पहले यहां और आसपास के किसान लगभग 15 से 17 किलोमीटर दूर भंवरमरा में धान बेचने के लिए जाते थे।

जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए युवराज लाल निवेंद्र सिंह ने शासन प्रशासन के समक्ष किसानों की मांगों को पहुंचाया था। जिसके तारतम्य में छत्तीसगढ़ के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के तहत नवीन धान खरीदी केदो की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

जिसमें डौंडीलोहारा ब्लॉक में आदिम जाति सहकारी साख समिति भंवरमरा के अंतर्गत नवीन धान खरीदी केंद्र के रूप में खोलझर को खोलने के लिए भी शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जहां पर खोलझर सहित बुल्लुटोला , नलपानी, भमदो और लुरकाझर के किसान धान बेच सकेंगे। पहले इन किसानों को भंवरमरा धान बेचने जाने में काफी दिक्कत होती थी। किसानों ने नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिलने पर युवराज लाल निवेंद्र का आभार जताया।

युवराज ने जताया मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री का आभार

इस स्वीकृति के लिए युवराज ने छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल का भी आभार जताया है। ज्ञात हो कि इस मुद्दे को लेकर विगत दिनों उन्होंने ग्रामीण किसानों के साथ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात की थी। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर वे सदैव तत्पर रहेंगे। आगे जो भी समस्या आती है उनके समाधान के लिए वे किसानों के साथ खड़े हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!