Friday, March 6, 2026

दल्ली मुख्य मार्ग 930 नेशनल हाईवे स्थित कॉम्प्लेक्स के मालिक की दबंगई जलसंशाधन सिंचाई विभाग के छोटी नहर को पाटकर बना दी पुलिया  आखिर माजरा क्या है की सामने ही जल संशाधन विभाग  का कार्यालय फिर भी देख कर अनदेखी खामोशी,,

 

दल्ली मुख्य मार्ग 930 नेशनल हाईवे स्थित कॉम्प्लेक्स के मालिक की दबंगई जलसंशाधन सिंचाई विभाग के छोटी नहर को पाटकर बना दी पुलिया 

आखिर माजरा क्या है की सामने ही जल संशाधन विभाग  का कार्यालय फिर भी देख कर अनदेखी खामोशी,,

{

बालोद :- दल्ली मुख्य मार्ग 930 नेशनल हाईवे स्थित कॉम्प्लेक्स के मालिक ने सिंचाई विभाग के नहर को पाटकर पुलिया बना दी। इससे वह आसानी से अपने कॉम्प्लेक्स में जा सके।

वही इस मामले पर जल संसाधन विभाग के ईई पीयूष देवांगन को दो बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

इससे स्पष्ट होता है कि विभाग की मौन स्वीकृति है जिसके कारण कॉम्प्लेक्स के संचालक द्वारा धड़ल्ले से नहर नाली में पुल लगाकर सड़क बनाई है।

बता दे कि दल्ली मुख्य मार्ग 930 नेशनल हाईवे स्थित गोदली नहर का पानी किसानों की खेतों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता और शहर के कई वार्डो में तालाबों के लिए निस्तारी के लिए पानी इसी नहर के माध्यम से जाता है।

नहर के दूसरी तरफ कॉम्प्लेक्स है उसने नहर को पाटकर पुलिया बना दी। जबकि वह सिंचाई विभाग की जमीन है। वही वार्डवासियों ने भी उक्त नहर पर पुल का निर्माण करने का विरोध किया है।

कॉम्प्लेक्स में आने जाने की नियत से नाले को अवैध रूप से पाटा फिर बना दी पुलिया

नेशनल हाईवे 930 से लगे गोदली सरकारी नाले से नहर का पानी छोड़कर किसान अपनी फसलों को सींचते हैं।पिछले 15 दिनों पहले कॉम्प्लेक्स के संचालक ने नाले से लगी कॉम्प्लेक्स में आने जाने की नियत से नाले को अवैध रूप से पाटा और पुलिया बना दी।

फसलों की सिंचाई बाधित होने की आशंका से किसानों में आक्रोश है।कॉम्प्लेक्स का दूसरा हिस्सा का प्रवेश मार्ग गोदली नहर नाली तरफ से है। पहले सरकारी नहर में पानी निकासी के लिए सीमेंट का पाइप डाला। उस पर कॉम्प्लेक्स के संचालक ने पक्की पुलिया बना डाली। जिससे आसपास के रहवासी खासे नाराज हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!