मनरेगा का नाम वीबी जी राम जी करने का कांग्रेस लगातार हल्लाबोल विरोध पदर्शन
पीसीसी चीफ दीपक बैज की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झलमला चौक में धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

बालोद:- मनरेगा का नाम वीबी जी राम जी करने का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है। इस क्रम में झलमला चौक में बुधवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झलमला चौक में धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओ ने 2 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर बेरीगेट्स को तोड़कर कलेक्ट्रेट के समीप पर बनाए दूसरे बेरीगेट्स में पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। सैकड़ो की संख्या में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे किसानों, काग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई।दरअसल पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे काग्रेस के कार्यकर्ताओ और किसानों को कलेक्ट्रेट के पहले ही बैरिकेट्स लगाकर रोक लिया और इस दौरान किसान और काग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेटिंग हटाने का प्रयास करते नजर आए, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओ के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जिसमें दीपक बैज के साथ जिले के तीनों विधायकों संगीता सिन्हा,अनिला भेड़िया,कुंवर सिंह निषाद , पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा,जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
Your message has been sent
Your message has been sent
Your message has been sent
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा:भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों का धान खरीदने के बजाय उन्हें मंडियों में परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक छत्तीसगढ़ के एक-एक किसान का पूरा धान नहीं खरीद लिया जाता और मनरेगा का नाम पुनः स्थापित नहीं होता, कांग्रेस का यह आंदोलन हर जिले में जारी रहेगा।
Your message has been sent
Your message has been sent
Your message has been sent
सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद और संगीता सिन्हा ने भी भाजपा सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साथ महापुरुषों का नाम जोड़ना राजनीति से प्रेरित है और सरकार को जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
Your message has been sent
इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि किसानों के सम्मान और हक की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।




