सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस पर आज 17 सितम्बर को संयुक्त जिला कार्यालय में दिलाई स्वच्छता शपथ

बालोद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस पर आज 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता शपथ

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता शपथ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी।

प्रदर्शनी में मान. प्रधानमंत्री जी की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भेंट की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा सहित कलेक्टोरेट कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।




