Monday, March 2, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने  दिखाये कड़े तेवर जिले में आज डौंडी के विभिन्न क्षेत्रो का  सघन दौरा कर धान उपर्जन केन्द्रों, उच्चतर मा. प्राथमिक शालाओं एवं वर्तमान चल रहे एसआईआर  का बीएलओ से लिया जायजा ,, तो किसी को मिला तत्काल कारण बताओ नोटिस 

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने  दिखाये कड़े तेवर जिले में आज डौंडी के विभिन्न क्षेत्रो का  सघन दौरा कर धान उपर्जन केन्द्रों, उच्चतर मा. प्राथमिक शालाओं एवं वर्तमान चल रहे एसआईआर  का बीएलओ से लिया जायजा ,, तो किसी को मिला तत्काल कारण बताओ नोटिस 

बालोद :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के आज डौंडी क्षेत्रो का सघन दौरा कर धान उपर्जन केन्द्रों, स्कूलों एवं चल रहे एसआईआर का बीएलओ से लिया जायजा तो किसी को मिला तत्काल कारण बताओ नोटिस 

धान कोचियों की अब खैर नही गुजरा में अवैध धान जब्त कर की कार्यवाही,

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम गुजरा में फुटकर धान व्यापारी  पन्नू लाल के घर में पहुंचकर मंडी की टीम द्वारा जब्त की गई अवैध धान का अवलोकन किया तथा जब्त किए गए सभी धान बोरे में सील लगाने के निर्देश दिए

ग्राम गुजरा में निगरानी समिति अधिकारियों को लगाई फटकार जारी की कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के डौंडी विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र गुजरा का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां अनुपस्थित ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को साफ और सूखे धान ही लाने की समझाइश दी तथा निगरानी समिति में कार्यरत अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने वहां किसानों से चर्चा की तथा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां किसानों के टोकन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

गुजरा के स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा दिए निर्देश 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों से चर्चा कर, उन्हें बेहतर परीक्षा परिणाम लाने किया प्रोत्साहित। कलेक्टर ने मेंटर शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से मिलने और बेहतर परिणाम लाने हेतु प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश।

एसआईआर ( विशेष गहन निरीक्षण) का लिया जायजा

 :कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज ग्राम गुजरा में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) अंतर्गत चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्य में लगे कर्मचारियों से चर्चा कर कहा कि बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने वहां एसआईआर के कार्यों में संलग्न मितानिन एवं महिला समूह के सदस्यों से चर्चा कर जानकारी भी ली।

धान उपार्जन केंद्र डौंडी का किया आकस्मिक निरीक्षण लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक हटाने के तत्काल निर्देश जारी

 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने धान उपार्जन केंद्र डौंडी का किया आकस्मिक निरीक्षण। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, कटे फटे बारदाना और सिलाई में अनियमितता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डौंडी के समिति प्रबंधक रजऊ राम ठाकुर को हटाने तथा उनके स्थान पर अन्य किसी प्रबंधक को प्रभार देने हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने समक्ष धान से भरे बोरे की सिलाई कराई तथा तौल हुए बोरे का पुनः वजन कराया। उन्होंने धान खरीदी कार्य में बेहतर ढंग से निगरानी नहीं करने पर निगरानी समिति के सदस्यों को फटकार भी लगाई।

 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज ग्राम गुजरा में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) अंतर्गत चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्य में लगे कर्मचारियों से चर्चा कर कहा कि बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने वहां एसआईआर के कार्यों में संलग्न मितानिन एवं महिला समूह के सदस्यों से चर्चा कर जानकारी भी ली।
 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने धान उपार्जन केंद्र गुदुम का किया आकस्मिक निरीक्षण। उन्होंने लगातार अनुपस्थिति और कार्यों में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी  चंद्रशेखर पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

वनचंल क्षेत्र गुदुम पहोंची कलेक्टर मिश्रा प्राथमिक शाला का  किया निरीक्षण कर मन्ध्यान भोजन की गुणवत्ता परख कर दीये दिशानिर्देश 

 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने प्राथमिक शाला गुदुम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मध्यान्ह भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने वहां कक्षा तीसरी के स्कूली बच्चे अजय की आंख में समस्या की जानकारी मिलने पर उसके समुचित इलाज हेतु दिशानिर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!