कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को अति आवश्यक सेवाओं में लेेने हेतु एस्मा लागू
अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में समय पर उपस्थित नही होने पर की जाएगी बर्खास्तगी की कार्रवाई

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को अति आवश्यक सेवाओं में लेेने हेतु बालोद जिले में एस्मा लगाने का आदेश जारी किया गया है।
जिससे कि बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु जिले के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उनके द्वारा समय पर अपने कार्य में उपस्थित नही होेने पर उनके विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की कार्रवाई की जाएगी।
–00–




