Friday, March 6, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक जहां प्रसव शून्य उन्हें स्पष्टीकरण जारी करने के दिए निर्देश जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर मिश्रा के दिखे कड़े तेवर

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
जहां प्रसव शून्य उन्हें स्पष्टीकरण जारी करने के  दिए निर्देश
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर मिश्रा के दिखे कड़े तेवर

बालोद :- बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी  एवं जिला मुख्यचिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भवती माताओं के प्रथम तिमाही में पंजीयन तथा 4 आवश्यक जाँच, आयरन गोली का वितरण, संस्थागत प्रसव की संस्थावार समीक्षा की गई। जहां भवन व प्रर्याप्त स्टाफ है, किन्तु अप्रैल 2025 से अक्टुबर तक शून्य प्रसव वाले संस्थाओं के कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।

एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर फोकस

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत छुटे हेतु शतप्रतिशत बच्चों के टीकाकरण, यू-विन पोर्टल पर शत प्रतिशत एन्ट्री, एनिमिया मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों दी जाने वाली आयरन गोली की समीक्षा की। चिरायु कार्यक्रम अन्तर्गत गंभीर जटिल बीमारी वाले बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च संस्थानों में ईलाज कराने के निर्देश दिये।

जिले में मातृ और शिशु की मानक दर में हो कमी

कलेक्टर ने जिले में प्रसव उपरान्त गंभीर अवस्था वाले नवजात शिशुओं के लिए संचालित एस.एन.सी.यू. व एन.बी.एस.यू में शतप्रतिशत शिशुओं को भर्ती कर उपचारित करने के निर्देश दिये। जिले में मातृ एव शिशु मृत्युदर में मानक अनुरूप कमी लाने कड़े निर्देश।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा निर्देश दिये गये। इनके द्वारा समय पर समस्त डाटा की एन्ट्री के निर्देश के दिये गये शासने से प्रदाय टी.ओ.आर के अनुरूप समस्त मैदानी कर्मचारियों से कार्य लेने के कड़े निर्देश दिये गये।

मुख्यालय में अनुपस्थित रहने वालों पर हो कठोर कार्यवाही

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दो टूक कहा कि मुख्यालय में निवास नहीं करने तथा कार्यक्रमों में आशाजनक उपलब्धी नही हांसिल करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये। पोषण पुर्नवाश केन्दों में बच्चों की भर्ती एवं उपचार की स्थिति, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, आई.डी.एस.पी. कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदाय की जाने वाली सेवाए आरोग्य समीति की बैठके व स्वास्थ मेला, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, उक्त रक्त चॉप व डायबिटिस के मरीजों की पहचान ईलाज व फालोअप, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों का वय वंदना कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

आने वाले बैठक तक शत प्रतिशत हो उपलब्धि

आगामी माह में समस्त कार्यक्रमों में शतप्रतिशत उपलब्धि लाने के निर्देश दिये गये। बैठक में सी.एम.एच.ओ. डॉ. जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमाली प्रबंधक अखिलेश शर्मा, जिला नोडल अधिकारी, डॉ.जी.आर.रावटे, डॉ. जितेन्द्र सिह, डॉ. डॉ. अजय साहू, संदीप मेश्राम जिला डाटा प्रबंधक भूपेश देवांगन, डॉ. अरविंद मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया सलाहाकार, सूर्यकांत साहू, हॉस्पिटल कंसलटेंन्ट समस्त बी.ई. टी.ओ. समस्त ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक समस्त सेक्टर प्रभारी समस्त ब्लाक डाटा मैनेजर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!