कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बालोद :- इस दौरान उन्होंने डौण्डी विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र चिखलाकसा के समिति प्रबंधक को निर्धारित मात्रा से अधिक धान खरीदी करने पर समिति प्रबंधक श भगवान सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा धान खरीदी केन्द्र चिखलाकसा में 04 अलग-अलग बोरों की धान की तौलाई करने पर प्रत्येक बोरों में धान की निर्धारित मात्रा 40 किलो 680 ग्राम से अधिक लगभग 41 किलो ग्राम धान पाया गया।
इस पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक भगवान सिंह ठाकुर एवं धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के गैंजी, कोटागांव, भर्रीटोला, घोटिया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया।




