कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र कुरदी का आकस्मिक निरीक्षण

बालोद :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र कुरदी का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने वहां किसानों से चर्चा की तथा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।




