कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र फागुनदाह का किया निरीक्षण
जनपद पंचायत कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बालोद, :- 16 जनवरी कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूवार 15 जनवरी को गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र फागुनदाह का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक धान की बिक्री करने हेतु शेष रह गए कृषकों की शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित करने हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होेंने धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम हेतु किसानों के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन के उपरांत ही टोकन काटने के निर्देश दिए।
श्रीमती मिश्रा ने रकबा समर्पण के कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने एवं केवल साफ-सुथरे तथा गुणवत्तायुक्त धान की ही खरीदी सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनपद पंचायत गुरूर के सभाकक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी के कार्य में विस्तृत समीक्षा की।
श्रीमती मिश्रा ने बैठक में उपस्थित राजस्व, निरीक्षक एवं पटवारियों को टोकन जारी करने एवं रकबा सत्यापन के संबंध में भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम आरके सोनकर, तहसीलदार हनुमंत श्याम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




