Wednesday, March 4, 2026

*मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 का शुभारंभ, बालोद जिले से 34 स्वयंसेवक शामिल* *बालोद से देवेंद्र साहू हुए सम्मानीत*

 

*मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 का शुभारंभ, बालोद जिले से 34 स्वयंसेवक शामिल* *बालोद से देवेंद्र साहू हुए सम्मानीत*

रायपुर / बालोद:-  पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयंसेवकों के उत्साह और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि –
*”रक्तदान महादान है। NSS* *स्वयंसेवक जिस प्रकार समाजसेवा के प्रत्येक कार्य में आगे रहते हैं, वह प्रेरणादायक है।”*
*उन्होंने बलोद जिले के देवेंद्र कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं को रक्तदान कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए मंच से शाबाशी दी और उनकी पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया।*

कार्यक्रम में बताया गया कि लगभग 200 से 300 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। इसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से बलोद जिले के 34 स्वयंसेवक शामिल हुए। इनका नेतृत्व NSS जिला संगठन प्रमुख डॉ. लीना साहू ने किया।

बालोद जिले से वरिष्ठ व सक्रिय स्वयंसेवकों में कौशल गजेंद्र, राम अवतार, राजेश बक्शी, तनुजा साहू, निधि चंद्राकर, नम्रता निर्मलकर, वंदना, विनीता मांडवी, सोहम साहू, राजा साहू, रोशन साहू सहित माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लेकर सेवा कार्य को गति दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान जैसे महान कार्यों से जोड़ना और समाज में “जीवनदान का संकल्प” फैलाना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन, NSS प्रकोष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!