Monday, March 2, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष टेकाम, गरीब मजदूरों के लिए योजना को बताया वरदान

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष टेकाम, गरीब मजदूरों के लिए योजना को बताया वरदान

बालोद :- बालोद जिला मुख्यालय के गंजपारा स्थित पोहा मिल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बालोद जिले के कुल 163 जोड़े वर-वधुओं का रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।

आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया।

आयोजन में मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आज पूरे प्रदेश भर में बड़ी संख्या में वर-वधुओं के परिणय सूत्र में बंधने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी वर-वधुओं के खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा वधुओं को मंगलसूत्र एवं बिछिया भी भेंट किया गया।

अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन गरीब मजदूर वर्ग के लोगों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है।

आज की महंगाई के इस दौर में गरीब वर्ग के लोगों के लिए अपने बेटे बेटियों की शादी करना एक बड़ी चुनौती होती है।

लेकिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक और पूरे रीति रिवाज के साथ बड़ी सहजता से शादी हो जाती है जिससे गरीबों में महंगाई का बोझ भी नहीं पड़ता और गरीब बेटियों परिणय सूत्र में बंद जाते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!