Monday, March 2, 2026

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: बालोद जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा निरंतर आयोजन स्कूलों में खेल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: बालोद जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा निरंतर आयोजन
स्कूलों में खेल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी

बालोद, :- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा विभिन्न गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

आज जिले के विभिन्न स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमी प्राची ठाकुर ने बताया कि फिट इंडिया मिशन के तहत आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय झलमला में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिसमें खो-खो, शतरंज, रस्सी कुद, गोला फेंक, मार्शल आर्ट आदि शामिल है।
नगर पंचायत पलारी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश कुमार साहू ने बताया कि रजत महोत्सव अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलारी में विभिन्न खेल कार्यक्रम सहित स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नगर पंचायत गुंडरदेही के सौजन्य से आत्मानंद स्कूल में आज छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!