,
छत्तीसगढ़ अब खनिज और कृषि कृषि प्रधान राज्य की पहचान से आगे बढ़कर तकनीकी नवाचार और रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश का उभरता हुआ बनता जा रहा नया केंद्र :-
इस पर जिले के इन दिग्गज नेताओं ने क्या कहा पढ़े पूरी खबर विस्तार से

बालोद ( दल्ली राजहरा ) :- छत्तीसगढ़ अब खनिज और कृषि कृषि प्रधान राज्य की पहचान से आगे बढ़कर तकनीकी नवाचार और रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश का उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।

जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे उच्च तकनीक क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने हेतु विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की गई है।
इस तरह का निर्णय औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत लिया गया है, जो छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन ने जानकारी देते हुुुए कहा कि इस पैकेज के तहत 50 करोड़ से 500 करोड़ से अधिक तक के निवेश पर 35% तक की सब्सिडी मिलेगी, जिसकी अधिकतम है।
इसके अतिरिक्त सीमा 300 करोड़ रुपये रखी गई है। निवेशकों को ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क में रियायत, भूमि उपयोग शुल्क में छूट, ईपीएफ प्रतिपूर्ति और प्रशिक्षण अनुदान जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव ने कहा कि यह नीति का एक प्रमुख पक्ष यह है कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने वाले उद्योगों को वेतन का 20% तक अनुदान दिया जाएगा। साथ ही, अनुसंधान एवं विकास पर खर्च का 20% तक अनुदान, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना और ड्रोन प्रशिक्षण केंद्रों के लिए विशेष सहायता जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि 1000 करोड़ से अधिक निवेश या 1000 से अधिक रोजगार देने वाली इकाइयों को अतिरिक्त औद्योगिक प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों के निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
इन सभी नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल परंपरागत उद्योगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है।
जिले के दिग्गज कद्दावर नेताओ में वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस नीति का स्वागत करते हुए इसे राज्य के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया है।




