छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया बजट पेश
बजट को लेकर बालोद जिले के चर्चित उभरते भाजपा युवा नेताओं ने विचार रख किये आभार व्यक्त

बालोद :- सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया।
इस बजट को लेकर बालोद जिले के चर्चित उभरते तीनो भाजपा युवा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, ।

बजट को लेकर डोंडी लोहारा नगरपंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की गति को और तेजी प्रदान करेगा इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हो भविष्य के अनुरूप कार्य बल तैयार कर रोजगार के नए अवसर प्रदाय होगा।

चर्चित भाजपा युवा नेता अभिन्न यादव ने कहा कि घोषित बजट को युवाओं के लिये आजीविका के नए अवसर उपलब्ध हो, कमजोर वर्ग अग्रणी बनगे और छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक कौशल से और उन्नत किया जा सकेगा।
सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है।

भाजपा युवा नेता सौरव जैन ने कहा कि बजट को लेकर कहा बजट 2026-27 यह इस सरकार का तीसरा बजट है, जो प्रदेश की 3 करोड़ जनता के सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए समर्पित है, पिछले दो वर्षों में हासिल विकास की गति को यह बजट और तेज करने तथा छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।
तीनो भाजपा युवा नेताओ ने प्रदेश के भाजपा शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का संकल्प है।
छ ग प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को लाभकारी बजट प्रस्तुत करने पर आभार प्रेषित किया।




