छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद का बैठक हुआ सम्पन्न,, 7 जुलाई को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

बालोद :- प्रदेश के शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता लंबित एरियर्स सहिंत अन्य ज्वलंत मुद्दों के त्वरित निराकरण को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन में प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों और पेंशनरों को लेकर ज्ञापन में 11 बिंदू जिसमें केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबित एरिर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किये जाने चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान जैसे मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है ।

उक्त मुद्दों का निराकरण 15 जुलाई तक नही होने की स्थिति में दो चरणों मे आंदोलन किया जाएगा 16 जुलाई को जिला स्तर पर रैली व ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा |उक्त आंदोलन की रूपरेखा तय करने 5 जुलाई को रेस्ट हाउस बालोद में जिला स्तरीय बैठक आहूत किया गया है जिसमे फेडरेशन से सम्बद्ध सभी संगठन के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे |और कलेक्टर कबीरधाम के द्वारा 42 कर्मचारियों को कान पकड़वा कर उठक बैठक के साथ माफी मंगवाने के प्रकरण को लेकर कलेक्टर को हटाकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बालोद को मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री , माननीय राजस्व मंत्री, एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन नया रायपुर को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा आज की बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक लोकेश साहू,जिला महासचिव घनश्याम पुरी, वीरेंद्र देशलहरे जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ , आर एम चावड़ा जी संभागीय अध्यक्ष पेंशनर समाज संघ, गजेंद्र पुरी गोस्वामी जिला सचिव राज्य कर्मचारी संघ जिला बालोद,चेतन यादव राज्य कर्मचारी संघ, तामेश्वर कौशल जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ बालोद व अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे।




