Tuesday, March 3, 2026

छग कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में संविधान बचाओ रैली कर रही है।इसी कड़ी में बालोद जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय   कार्यक्रम में पहोचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल भूपेश बघेल ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत बघेल ने कहा कि  संविधान है खतरे में

 

छग कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में संविधान बचाओ रैली कर रही है।इसी कड़ी में बालोद जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय   कार्यक्रम में पहोचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत बघेल ने कहा कि  संविधान है खतरे में

बालोद :- छग कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में संविधान बचाओ रैली कर रही है।इसी कड़ी में बालोद जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बालोद विधायक संगीता सिन्हा,डोडी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया,गुण्डरदेही विधायक कुंवर निषाद,जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। भूपेश बघेल ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भूपेश बघेल ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत की। बघेल ने कहा कि संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, इसलिए जनता के बीच जाकर हम आवाज बुलंद कर रहे हैं।

संविधान को बदलना चाहती है भाजपा


भूपेश बघेल ने कहा कि कार्यपालिका एवं विधायिका के माध्यम से आज संपूर्ण भारत शासन का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है कभी आपस में टकराव नहीं हो पाया क्योंकि सारा काम संविधान में निहित प्रावधानों के अनुसार होता है। भाजपा नीत दिल्ली की सरकार गरीबों दलितों आदिवासियों महिलाओं को मौलिक अधिकार के माध्यम से सक्षम और प्रखर बनाने वाले संविधान को बदलना चाहता है। क्योंकि उनके मूल सिद्धांत वर्तमान संविधान के विपरीत है। कांग्रेस हमेशा से जातिगत जनगणना करने के लिए संघर्षरत रही भाजपा मुखर होकर जातिगत जनगणना का विरोध करती रही। लेकिन जैसे ही चुनाव पास आया राहुल गांधी के दबाव में और साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग को अपने पक्ष में करने की लालसा के साथ जातिगत जनगणना कराई जाने की घोषणा की।

कांग्रेस के नेताओं के ऊपर झूठे मामलों में अपराध दर्ज किया जाता है

उन्होंने आगे कहा की जातिगत जनगणना करने की घोषणा तो सरकार ने कर दी है लेकिन कब से लागू करेंगे इस पर अभी भी टालमटोल कर रहे हैं। वैसे ही महिला आरक्षण के संबंध में भी उन्होंने संसद में पास तो कर दिया है लेकिन कब से लागू होगा, ना तो प्रधानमंत्री बता पा रहे हैं, ना बीजेपी का कोई जिम्मेदार । आज हम लोग खुले मंच से जो बोल पा रहे हैं वह भी संविधान के दम पर ,सरकार का विरोध कर पा रहे हैं वह भी संविधान के दम पर, अपना विरोध करने वालों को प्रधानमंत्री बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इसीलिए सरकार का विरोध करने का अधिकार देने वाले संविधान को बदल देने की मंशा भाजपा की है। जब हम भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं जब हम उनके जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हैं तो कांग्रेस के नेताओं के ऊपर झूठे मामलों में अपराध दर्ज किया जाता है नेशनल हेराल्ड के मामले में झूठी कहानी गढ़ी जा रही है, और देश को झूठ परोसा जा रहा है।

जब कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरा तो इन काले अंग्रेजों के झूठ साजिशों से कैसे डर सकते हैं

आज भी पहलगाम हमले के आरोपियों को सरकार पकड़ नहीं पाई है पुलवामा में सैकड़ो टन बारूद कहां से आया, हमारे सेना के नौजवानों पर हमला करने वाले आतंकवादियों को आज तक नहीं पकड़ा जा सका । कांग्रेस जब इसका विरोध करती है तो कांग्रेस के नेताओं के घर ईडी आईटी और सीबीआई भेज कर डराने का प्रयास करती है भाजपा की सरकारी भूल जाती है कि कांग्रेस का हर सिपाही अंग्रेजों से लड़ने वाला सिपाही है जब कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरा तो इन काले अंग्रेजों के झूठ साजिशों से कैसे डर सकते हैं।

पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मारी गोली

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं का नाम पूछ पूछ कर गोली मारी थी पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर गोली मारी पहलगाम में भी घटना के समय सुरक्षाकर्मी नहीं थे झीरम घाटी में भी घटना के समय सुरक्षाकर्मी नहीं थे इन दोनों ही घटनाओं में समानता नजर आती है। इन सारी बातों को देखते हुए संविधान की रक्षा करना हम कांग्रेसियों के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी है। कांग्रेस के साथी जिला के बाद विधानसभा ब्लॉक और गांव गांव तक जाकर संविधान की जानकारी देंगे और उसके रक्षा करने के लिए लोगों को संकल्पित करेंगे।

संविधान बचाओ रैली में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता

संविधान बचाओ रैली कोई सभा को यज्ञ देव पटेल एवं भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष हेमंत पांडे ने भी संबोधित किया भूपेश बघेल जी के बालोद आगमन पर सैकड़ो कांग्रेसियों ने स्वागत किया सभा के अंत में भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कराया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल के अलावा बालोद जिले के तीनों विधायक अनिला भेड़िया संगीता सिंह कुंवर सिंह निषाद पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया भैया राम सिंहा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर महामंत्री पंकज महावर कृष्णा दुबे आलोक चंद्राकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, चंद्रप्रभा सुधाकर, रतिराम कोसमा, पुरुषोत्तम पटेल, सोना देवी देशलहरा, मिथिलेश निरोटी, गुलशन चंद्राकर, पूजा साहू, मीना साहू, राजाराम तारम, धीरज उपाध्याय, दाऊद खान, क्रांति भूषण साहू ,केके राजू चंद्राकर, विनोद शर्मा बंटी, अशोक बागेश्वर ,संतु राम पटेल, उमेश कोराम, गोपाल प्रजापति, भोजराज साहू, कोदूराम दिल्लीबार, अनिल यादव, आंचल प्रकाश साहू, तामेश्वर साहू, गिरीश चंद्राकर, केशव शर्मा, संजय चंद्राकर, हरिशचंद्राकार, प्रेमचंद क्षीरसागर सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!