Friday, March 6, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की संभागीय प्रभारियों की सूची, बालोद जिले के इन दो नामो में भाजपा के कद्दावर नेता प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन  एवं अभिषेक शुक्ला शामिल

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की संभागीय प्रभारियों की सूची, बालोद जिले के इन दो नामो में भाजपा के कद्दावर नेता प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन  एवं अभिषेक शुक्ला शामिल

बालोद :- छत्तीसगढ़ के सभी संभाग के प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आदेश जारी कर सूची में कुल 9 लोगों का नाम शामिल किया है।

इस बार प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जारी प्रभारियों की सूची में बालोद जिले के दो लोगों को शामिल किया गया है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता व भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को भाजपा ने बस्तर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला को बिलासपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया है।

ज्ञात हो कि यशवंत जैन काफी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

पहले भी राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य रहने के साथ संगठन में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। साथ अभिषेक शुक्ला और यशवंत जैन के नेतृत्व में इस बस बालोद जिले के नगरीय निकाय से लेकर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है।

यशवंत जैन और अभिषेक शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलते ही जिला भाजपा संगठन में काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही सूची जारी हुई तो भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख और राकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता दोनों को बधाई देने पहुंचे।

बालोद जिले के कद्दावर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एक बार फिर संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी मिली है।

इस बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने यशवंत जैन और अभिषेक शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलते ही जिला भाजपा संगठन में काफी उत्साह देखने को मिला।

जैसे ही सूची जारी हुई तो भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख और राकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता दोनों को बधाई देने पहुंचे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!