Monday, March 2, 2026

बालोद पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और पंडित राघव मिश्रा से की मुलाकात

 

बालोद पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और पंडित राघव मिश्रा से की मुलाकात

बालोद :- भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज बालोद जिले के प्रवास पर रहे। जहां उन्होंने बालोद जिला मुख्यालय के महेश्वरी भवन में बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए।

0; 

बालोद पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।

filter: 0; 

जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बालोद जिला सर्किट हाउस पहुंचे। जहां नवनिर्वाचित भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सभी को बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

filter: 

गौरतलब हो कि एक दिन पहले ही जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है और कार्यकारिणी के गठन के दूसरे दिन ही प्रदेश के मुखिया को अपने जिले में पाकर सभी पदाधिकारी काफी खुश हुए।

filter: 0; 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व बाल सरक्षंण आयोग के सदस्य,यशवन्त जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव , पूर्व जिला अध्यक्षो में पवन साहू, कृष्णकांत पवार ,जिला महामंत्री राकेश छोटू यदु,  नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, शहर मंत्री प्रेम साहू मीडिया प्रभारी कमल पम्पलिया, विभिन्न वार्डो के पार्षद, एवं युवा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!