Tuesday, March 3, 2026

*भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख एवं भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की अगुवाई में  भव्य स्वागत, जन्मदिन के दिन ऐतिहासिक आयोजन*

 

*भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख एवं भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की अगुवाई में  भव्य स्वागत, जन्मदिन के दिन ऐतिहासिक आयोजन*

*बालोद, :- 22 अगस्त 2025*भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बालोद में आज ऐतिहासिक उत्सव का माहौल रहा।

नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन के प्रथम नगर आगमन पर जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

संयोगवश आज उनका जन्मदिन भी था, जिससे यह दिन पूरे बालोद के लिए दोहरे उत्सव में परिवर्तित हो गया।

श्री जैन जैसे ही अपने गृह नगर बालोद पहुंचे, पूरा शहर बैनर, पोस्टर और भाजपा के झंडों से सजाया गया।

घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, हलधरनाथ योगी चौक, मधु चौक सहित पूरे नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से, नारियल, लड्डू और पौधों से तोलकर अभिनंदन किया।

इस ऐतिहासिक दिन को विशेष बनाने के लिए भाजपा के साथ-साथ सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने भी भरपूर योगदान दिया।

पूरे जिले से आए कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आयोजन को गौरवशाली बना दिया।

भाजपा के 17 मंडलों से गाजे-बाजे के साथ बाइक रैली निकाली गई जो स्कूल मैदान से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए जिला कार्यालय पहुंची।

वहां श्री जैन का पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को भाजपा दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


स्वागत समारोह में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, जिसमें -प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख , निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू , पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला,राजा दीवान, शाहिद खान,महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव,सौरभ लूनिया, उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकार, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर ,पवन सोनबरसा ,कांति सोनेश्वरी, मंत्री सुरेंद्र देशमुख, सोमेश्वरी ,प्रेम साहू चंद्र लता साहू ,पूजा मोंटी यादव, निशा योगी ,कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे ,सह कोषाध्यक्ष मनीष, प्रवक्ता जितेंद्र साहू , किशोरी साहू, देवेन्द्र जयसवाल,कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, तोरण लाल साहू, कमलेश सोनी,प्रमोद जैन, प्रदीप साहू, मोहंतीन बाई चौरका, कुंती बाई देवांगन ,लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, श्रीमती सरस्वती टेमरिया , श्रीमती कांति सोनबरसा, मुकेश कौडो ,पुरुषोत्तम चंद्राकर, लक्ष्मी अशोक साहू, प्रभा नायक, चुन्नी मानकर, चंद्रिका गंजीर ,तेजराम साहू, दिनेश सिंह, भोलाराम नेताम ,नीतीश मोंटी यादव, मनोज दुबे, विजय सोनकर, कुंती सिन्हा ,संजीव मानकर, राजू रावटे ,नेहा उपाध्याय, एवं जिले से आए समस्त पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता इस अभिनंदन के ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित रहे।

श्री यशवंत जैन के व्यक्तित्व और उनके समर्पित कार्यों की झलक आज बालोद में देखने को मिली। यह दिन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भाजपा संगठन के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन बन गया।

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!