*”सेवा पखवाड़ा” के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया*

डौंडी लोहारा– भाजपा के राष्ट्रीय,प्रदेश व जिला संगठन के संयुक्त निर्देश पर देश भर प्रधानमंत्री मोदी जी जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा कार्य के लिए ‘सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में डौंडी लोहारा भाजपा मंडल द्वारा सभी बुथों में 17 सितम्बर को स्वच्छता अभियान से सेवा पखवाड़ा का शुरुआत किया गया।
डौंडी लोहारा के बुथ क्र. 78 में स्थित दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व व कार्यक्रम के सदस्य जसराज शर्मा के दिशा निर्देश पर कार्यकर्त्ता व जनप्रतिनिधि ने साफ-सफाई झाडू लगाकर किया इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढा, पूर्व एल्डर मेन दिलीप बाफना,नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय,पार्षद श्रीमती ममता यादव,रेवती कोलियारे, अजय बाफना सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.




