भाजपा के स्थापना दिवस व सेवा पखवाड़ा मनाने के लिए भाजपा मंडल बैठक सम्पन्न

डौंडी लोहारा- प्रदेश व जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा के स्थापना दिवस 06 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक सेवा पखवाड़ा में विभिन्न रचनात्मक व सेवा कार्य के लिए भाजपा मंडल डौंडी लोहारा की बैठक डौंडी लोहारा के पुराना जनपद परिसर के समीप सम्पन्न हुआ इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र जायसवाल उपस्थित थे जिन्होंने सेवा पखवाड़ा के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए टिप्स दिये तथा दायित्व वान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 06 अप्रैल को सभी बुथों में भाजपा के इतिहास के संबंध संगोष्ठी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, व भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में भाजपा का झंडा लगाने का कार्य करना है 08 व 09 अप्रैल को मंडल स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अस्पताल, हास्टल, वृध्दाश्रम में फल वितरण, व स्वच्छता अभियान, का कार्यक्रम किया जावेगा, 13 अप्रैल को भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रतिमा के समीप सफाई अभियान करना है तथा 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जीवनी पर संगोष्ठी करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई इस बैठक को देवेंद्र जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, प्रदेश आईटी सेल सदस्य हरीश कटझरे, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर मैं बैठक को संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा तथा बैठक का संचालन संदीप जैन द्वारा किया गया। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय तथा जनपद सदस्य व पार्षद गण के अलावा सोमेंद्र देशमुख, धर्मेंद्र निषाद, जसराज शर्मा, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, इकबाल अरोरा, पलाश गुप्ता, हरीश बर्मन, तुकाराम साहू, सुभद्रा टांडेकर, संदीप भंसाली, राजू भंसाली, धीरेंद्र टांक, सूरजभान साहू, वीरेंद्र गायकवाड, अभिषेक जैन, ममता यादव, प्रणव साहू, सुरेश देवांगन सहित शक्ति केंद्र के संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।




