Monday, March 2, 2026

भक्त गुहा निषाद जयंती का आयोजन, भगवान राम को कराया नौका पार, तांदुला किनारे पचरीकरण का किया भूमिपूजन आयोजन में बतौर अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भरत मटियारा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,  एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

 

भक्त गुहा निषाद जयंती का आयोजन, भगवान राम को कराया नौका पार, तांदुला किनारे पचरीकरण का किया भूमिपूजन

आयोजन में बतौर अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भरत मटियारा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,  एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

बालोद — बालोद जिला मुख्यालय स्थित रामघाट में आज केवट निषाद समाज की ओर से भक्ति गुहा निषाद जयंती का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के लगभग 10 हजार की संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए।

आयोजन की शुरुआत रामचरितमानस गान के साथ हुई।

इसके बाद सामाजिक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समा बांधा। वही आयोजन में समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों ने परिचय दिया।

आयोजन में भगवान राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। जहां रामघाट स्थित मंदिर से नाव के सहारे केवट ने भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण की झांकी को नौका पार कराया।

जिसके बाद विधि विधान के साथ भगवान की पूजा अर्चना की गई। वहीं समाज में खर्चीली शादियों को रोकने के उद्देश्य से आदर्श विवाह भी कराया गया।

आयोजन में बतौर अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भरत मटियारा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, बालोद जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जिला मंत्री सुरेंद्र देशमुख रविपाण्डे ,कमल निषाद, और ग्राम पंचायत सिवनी सरपंच बहुर सिंह निषाद समाज के गणमान्य लोग  मौजूद रहे।

जिन्होंने रामघाट के तट पर पचरीकरण का भूमि पूजन किया। बहुत जल्द तट पर पचरी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को नहाने और कपड़े धोने के लिए आसानी होगी।

भाजपा सरकार की इस प्रयास को लेकर समाज के लोगों ने सरकार के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!