मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से बालोद के उभरते नेता अभिन्न यादव ने मुलाकात कर हाथों से बनाई पेंटिंग स्मृति चिन्ह किया भेंट

बालोद :- बालोद जिले के उभरते हुए कम उम्र के नेता अभिन्न यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें हाथों से बनाई पेंटिंग भेंट किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अभिन्न के कार्यों के प्रशंसा की और अभिन्न की सरल स्वभाव को देखकर काफी खुश हुए।

मुख्यमंत्री ने अभिन्न यादव को राजनीति के गुर भी सीखने और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अभिन्न यादव के गालों को पुचकारते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्गदर्शन पाकर अभिन्न यादव बेहद प्रसन्न हुए।
ज्ञात हो कि अभिन्न यादव बालोद जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी के तौर पर अभी कार्य कर रहे हैं।




