*बालोद युवा कांग्रेस ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन -*

बालोद :- जिला युवा कांग्रेस ने आज बालोद जिला परिवहन विभाग में हो रही अनीयमिताओं के संबंध में प्रमुख मुद्दों को लेकर ज्ञापन सोपा गया।
जिसमें प्रमुख मुद्दे निम्न है।
1, बालोद ब्लाक जिले में जितने भी स्कूल बस में स्पीड गवर्नर का उपयोग नहीं किया जा रहा जिसमें स्कूली बच्चो को दुर्घटना से जान का खतरा है।
2. कई यात्री बसें मुख्य सड़कों पर यमराज बनाकर धड़ल्ले से दौड़ रही है जिससे आए दिन दुर्घटना व आम जनता को परेशानी हो रही है।
3. शासन द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का राशि निर्धारित करने हेतु ताकि जिससे मनमान शुल्क का बोझ आम जनता को न सहन करना पड़े।
4. बालोद जिले में रेत उत्खनन कर रहे हाईव गाड़िया ओवर लोड सड़कों पर दौड़ने से तत्काल कार्रवाई किया जाए।
5. प्रत्येक वाहनों के आरसी पर मोबाइल नंबर ऐड किए जाने को लेकर मनमाना शुल्क लिया जा रहा है जिसे निर्धारित किया जाए जिसमें आम जनता को परेशानी एवं दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
मीडिया को जानकारी देते हुए ओवर लोड पर आरटीओ मौन: अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा की प्रशासन के संरक्षण में चल रहे अवैध रेत खनन बंद नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय या फिर परिवहन विभाग का घेराव किया जाएगा। ओवरलोड का चालान काटने वाले आरटीओ विभाग भी मौन साधे हुए है। अवैध खनन खदानों की ओर मुड़ के नहीं देख रहे है। लगातार ओवर लोड रेत भरकर के जिले की सीमा के बाहर जा रहा है। गरीब ट्रैक्टर चालक व मालिकों के ऊपर हजारों रुपए का फाइन ठोक दिया जाता है। क्या ट्रैक्टर मलिक के ऊपर कार्यवाही करोगें या हाईवा में बिना रॉयल्टी ओवरलोड अवैध रेत के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।
आज के इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के साथी आदित्य दुबे जिला प्रशासनिक महामंत्री, विधान सभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, जनपद मोहनीश पारकार, फैल अली उपाध्यक्ष शहर युवा कांग्रेस, देवराज ध्रुव, राम गावड़े, अशद अली, दुर्गेश नेताम, मनोज नेताम, सन्नी नेताम, लोकेश बघेल, राहुल ठाकुर, विक्की साहू, बलराम गावड़े, निखिल रगड़े, नजीर अल्ली, आकाश श्रीवास्तव, अरफान खान,रोशन सभी युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।




