Wednesday, March 4, 2026

वोडाफोन आईडिया कंपनी के आरोपी पी.ओ.एस. ईश्वर गजेन्द्र को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।  कंपनी द्वारा दिये टारगेट को पुरा करने के लिए आरोपी द्वारा 142 फर्जी सीम धारको का बायोमैट्रिक आधार एप्लीकेशन से पहचान लेकर धोखाधड़ी से उपयोग कर अतिरिक्त सीम जारी कर सीम को तोडा।़

 

 वोडाफोन आईडिया कंपनी के आरोपी पी.ओ.एस. ईश्वर गजेन्द्र को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 कंपनी द्वारा दिये टारगेट को पुरा करने के लिए आरोपी द्वारा 142 फर्जी सीम धारको का बायोमैट्रिक आधार एप्लीकेशन से पहचान लेकर धोखाधड़ी से उपयोग कर अतिरिक्त सीम जारी कर सीम को तोडा।़

बालोद :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वोडाफोन आईडिया कंपनी की 142 सीम फर्जी तरीके से pos name 7440204196 Ishwar द्वारा जारी करने की जांच सायबर सेल बालोद द्वारा करने पर वोडाफोन, आईडिया कंपनी की कुल 142 सीम नम्बर के धारको से तस्दीक पर थाना बालोद क्षेत्र में दिनांक 01.07.2024 से दिनांक 30.08.2024 तक वोडाफोन आईडिया कंपनी की pos name 7440204196 Ishwar सीम विक्रेता द्वारा सीम धारको के जानकारी के बगैर धारको का बायोमैट्रिक डिजिटल आधार एप्लीकेशन से पहचान का बेईमानी पूर्वक उपयोग कर सीम जारी कर धोखाधड़ी करने की लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर अपराध क्रमांक 531/2025 धारा- 318(4) बीएनएस, 42(3)(म्) दूरसंचार अधिनियम 2023 दर्ज कर आरोपी वोडाफोन आईडिया कंपनी की pos name 7440204196 Ishwar सीम विक्रेता से पुछताछ करने पर कंपनी द्वारा सीम बेचने के लिए दिये टारगेट को पुरा करने के लिए आरोपी अपने अन्य साथी के साथ सीम बेचते एवं दूसरे कंपनी की सीम को पोर्ट करते समय लापू सीम नम्बर 7440204196 में आधार फेस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जियो कंपनी की सीम बेचते समय ग्राहको का आधार फेस आईडी को वोडाफोन आईडिया कंपनी की सीम में भी उपयोग कर ग्राहको के नाम पर सीम जारी कर लेते थे जिसकी जानकारी ग्राहकों को नही होता था। ग्राहको के नाम पर जारी हुए वोडाफोन आईडिया कंपनी की अतिरिक्त सीम को तत्काल एक बार सीम चालू करने के लिए काल करने के बाद तोड़ देना बताये कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड प्राप्त होने से जिला जेल बालोद में निरूध्द किया गया है।

नाम आरोपीः- ईश्वर गजेन्द्र पिता गैंदलाल गजेन्द्र उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!