Friday, March 6, 2026

बालोद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने  सात सदस्यों की टीम के साथ पीआईसी का किया गठन सात सदस्यों को क्या क्या मिली कौन कौन से विभागों की जिम्मेदारियां 

 

बालोद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने  सात सदस्यों की टीम के साथ पीआईसी का किया गठन

सात सदस्यों को क्या क्या मिली कौन कौन से विभागों की जिम्मेदारियां 

बालोद :  नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की शपथ के बाद अब उनका मंत्रिमंडल का गठन कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) के सदस्यों की घोषणा कर दी है।

पीआईसी में 7 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें भाजपा की सत्ता के साथ ही संगठन के संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। सभी नेताओं के चहेतों को इसमें स्थान दे दिया गया गया हैं। सभापति बनाए गए पार्षदों में से पांच पहली बार पार्षद बने हैं।

दो पहले भी पार्षद रह चुके हैं।काउंसिल में सात विभागों की समीक्षा होगी। पीआईसी यानी प्रेसीडेंट इन काउंसिल अध्यक्ष द्वारा गठित की जाती है। इसमें निर्वाचित पार्षदाें को शामिल किया जाता है। सचिव सीएमओ होते हैं।

पीआईसी मेम्बरों ने भाजपा संगठन का जताया आभार, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के नेताओं ने दी बधाई

बालोद नगर पालिका की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने प्रेसीडेंट इन काउंसिल (PIC) के सदस्यों की घोषणा की है। 7 सदस्यों में 2 महिला और 5 पुरुष शामिल किए गए हैं।

सभी सदस्यों को अलग-अलग विभाग बांटा गया है।विभाग प्रभारी के तौर पर चुने जाने के बाद पीआईसी मेम्बरों ने भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व बाल संरक्षण आयोग के सदस्य रहे यशवन्त जैन एवं पूर्व नगर पालिका  राकेश यादव से मिलकर आभार व्यक्त किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के स्थानीय संगठन का भी आभार माना है।

पीआईसी मेम्बरों को बधाई देते हुए पूर्व बाल संरक्षण आयोग के सदस्य  यशवंत जैन कहा कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए शहर सरकार का मंत्रिमंडल अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव का कहना है कि, बालोद निकाय की नई टीम शहर के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनसेवा के लिए करेगी।

जानिये किसे कौनसे विभाग मिले

विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग,कमलेश सोनी,

आवास पर्यावरण और लोक निर्माण-राजू पटेल,

जल कार्य विभाग-दीपक कुमार,

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा-प्रीतम यादव

राजस्व तथा बाजार विभाग-श्याम यादव

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं पुनर्वास नियोजन विभाग-गोकुल ठाकुर

शिक्षा, महिला तथा बाल विकास विभाग-पुष्पा साहू

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!