Monday, March 2, 2026

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशानुसार यातायात  प्रभारी रविशंकर पांडे  द्वारा विगत दिनों से लगातार  दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही चलानी कार्यवाही के अंतर्गत  शराब सेवन कर वाहन चलाने वालो में 12 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही 

 

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशानुसार यातायात  प्रभारी रविशंकर पांडे  द्वारा विगत दिनों से लगातार  दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही चलानी कार्यवाही के अंतर्गत  शराब सेवन कर वाहन चलाने वालो में 12 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 199 वाहन चालकों पर भी किया गया 60,200रू. की चालानी कार्यवाही।

 11 वाहन चालकों का लायसेंस 06 माह के लिए एवं एक शराबी वाहन चालक द्वारा द्वितीय बार शराब पीकर वाहन चलाते पाएं जाने से हमेशा के लिए किया जाएंगा लायसेंस निलंबित।

 यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने की लगातार की जा रही अपील।

बालोद :- पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद  देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर शांम के समय शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 12 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालकों को कुल 1,35,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों का लायसेंस 06 माह के लिए निलंबन करने एवं एक शराबी वाहन चालक द्वारा द्वितीय बार शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने से हमेशा के लिए लायेंसस निलंबन की कार्यवाही परिवहन विभाग को पत्र प्रेषित कर किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 199 वाहन चालकों पर भी कार्यवाही कर 60,200रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावंे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!