Monday, March 2, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध खरीदी बिक्री के रोकथाम हेतु की जा रही है निरंतर कार्रवाई बालोद जिले में अब तक 01 करोड़ 07 लाख 50 हजार 840 रूपये की राशि के 05 हजार 431 क्विंटल से अधिक धान जब्त की गई

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध खरीदी बिक्री के रोकथाम हेतु की जा रही है निरंतर कार्रवाई
बालोद जिले में अब तक 01 करोड़ 07 लाख 50 हजार 840 रूपये की राशि के 05 हजार 431 क्विंटल से अधिक धान जब्त की गई

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले में धान के अवैध खरीदी बिक्री के रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिससे कि राज्य शासन के मंशानुरूप बालोद जिले में केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान की खरीदी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही कोचियों, व्यापारी एवं अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत आज 16 दिसंबर तक कृषि उपज मण्डी सहित राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा बालोद जिले में 01 करोड़ 07 लाख 50 हजार 840 रूपये की राशि के 05 हजार 431.48 क्विंटल से अधिक धान जब्त की कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत अब तक अवैध धान विक्रेताओं, कोचियों तथा थोक एवं फुटकर धान व्यापारियों पर की गई कार्रवाई के अंतर्गत 10 नवंबर को 147.2 क्विंटल, 15 नवंबर को 15.20, 17 नवंबर को 236 क्विंटल, 18 नवंबर को 286.4 क्विंटल, 19 नवंबर को 374.4 क्विंटल, 20 नवंबर को 95 क्विंटल, 21 नवंबर को 1935.2 क्विंटल, 22 नवंबर को 320.46 क्विंटल, 23 नवंबर को 24 क्विंटल, 25 नवंबर को 443.22 क्ंिवटल, 26 नवंबर को 08 क्विंटल, 27 नवंबर को 16 क्विंटल तथा आज 28 नवंबर को 684 क्विंटल, 29 नवंबर को 38.80, 01 दिसंबर को 86 क्विंटल, 04 दिसंबर को 80 क्विंटल, 06 दिसंबर को 261.8 क्विंटल, 08 दिसंबर को 88.80 क्विंटल, 09 दिसंबर को 98 क्विंटल, 11 दिसंबर को 56 क्विंटल, 12 दिसंबर को 50 क्विंटल एवं 15 दिसंबर को 86.8 क्विंटल अवैध धान की जप्ती की कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!