कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एल. उइके के मार्गदर्शन में 01 नवम्बर 2025 तक सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम (Comprehensive Eye Care) विकासखण्ड गुण्डरदेही में आयोजन हुआ सम्पन्न

गुंडरदेही :- कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एल. उइके, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मारकण्डे एवं सहायक नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दिनांक 24 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2025 तक सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम (Comprehensive Eye Care) विकासखण्ड गुण्डरदेही में सम्पन्न किया किया गया।

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा का कार्यक्रम हेतु विकाखण्ड गुण्डरदेही का चयन किया गया था।
सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड गुण्डरदेही के समस्त ग्रामों में सघन नेत्र परीक्षण का कार्य निर्धारित कार्ययोजना अनुसार किया गया। दिनांक 01.11. 2025 तक विकासखण्ड गुण्डरदेही के समस्त ग्रामों में नेत्र परीक्षण का किया गया जिसमें कुल जनसंख्या 214041 का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया गया नेत्र परीक्षण उपरांत दोनो आँख वाले मोतियाबिंद के 109 मरीज, एक ऑख वाले मोतियाबिंद 919 मरीज, मोतियाबिंद कच्चा 836 मरीज, दृष्टिदोष वाले 945 मरीज, प्रेसबायोपिया के 939 मरीज एवं रेटिना संबंधित 14, ग्लाकोमा के 03 मरीज, कार्निलय ओपेसिटी के 25 मरीज, लो-विजन के 18 मरीज मिले।
मोतियाबिंद के मरीजों को जिला चिकित्सालय लाकर ऑपरेशन कराया जाना है। एवं गंभीर नेत्र के मरीजों को चिकित्सा महाविद्यालय ईलाज हेतु रिफर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला/पुरुष एवं मितानिनों के सहयोग से मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोग के सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। तत् पश्चात् नेत्र सहायक अधिकारी के द्वारा मोतियाबिंद पुष्टिकरण का कार्य साथ साथ किया जा रहा है, सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यतः दृष्टिहीनता का कारण मोतियाबिंद, कॉचबिंद, डायबेटिक रेटिनोंपैथी एवं दृष्टिदोष, चाईल्ड ब्लांईड
हुड, कार्नियल ओपेसिटी के मरीजों को चिन्हांकित कर उच्च संस्थान में ईलाज हेतु रिफर किया रहा हैं। 25 6.11 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद (छ.ग.)




