मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे. एल. उइके के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ के श्रीमाली मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज सोरी एवं उनकी चिकित्सकों की टीम द्वारा जांघ की हड्डी का किया गया सफल ऑपरेशन
समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बुजुर्ग मरीज रामकली को मिला बड़ी राहत

बालोद, :–जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग डॉक्टर पंकज सोरी विशेषज्ञ एवं उसकी टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी 56 वर्षीय मरीज श्रीमती रामकली बाई के जांघ की हड्डी का शुक्रवार 27 फरवरी को सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया।

उल्लेखनीय है कि मरीज श्रीमती रामकली बाई की जांघ की दांया हड्डी टूट जाने के कारण उनके परिजनों ने 23 फरवरी को जिला चिकित्सालय बालोद में भर्ती किया था।

मुख्यचिकित्सा एवं डॉक्टर जे एल उइके एवं एवं सिविल सर्जन डॉक्टर आरके श्रीमाली के मार्गदर्शन में अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञों के द्वारा गहन जांच के उपरांत 27 फरवरी को श्रीमती रामकली बाई के दांए जाघ की हड्डी का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया।

जिला चिकित्सालय बालोद के चिकित्सकों के द्वारा समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराकर सफलतापूर्वक आॅपरेशन किए जाने से मरीज श्रीमती रामकली को तत्काल राहत मिला है।
विदित हो कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार अस्पताल अधीक्षक आरके श्रीमाली के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज सोरी, सर्जरी विशेष डाॅ. एनके साहू एवं निश्चिेतता विशेषज्ञ डा. अविनाश मण्डावी द्वारा बुजुर्ग मरीज श्रीमती रामकली बाई का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया।
श्रीमती रामकली बाई के आपरेशन के कार्य में ओटी स्टाफ श्रीमती एस देवदास, श्रीमती एसनेताम, श्रीमती शिरिन, कुमारी पूर्णिमा, श्रीमती पिंकी, चैतराम, श्रीमती भगवती, कोमल आदि कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
–00–




