CBSE बोर्ड परीक्षा में अरिहंत एकेडमी, बालोद का उत्कृष्ट प्रदर्शन
*जिले के एक मात्र CBSE स्कूल अरिहंत अकेडमी के छात्रों ने बोर्ड की कक्षा 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाओं में 100% परिणाम प्राप्त कर विद्यायल को किया गौरवानित*
*अरिहंत एकेडमी विद्यालय के चेयरमैन नगर के प्रतिष्टित डॉक्टर प्रदीप जैन ने सभी छात्र छात्राओं को उज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बालोद :- जिले के लिये हर्ष का विषय है कि बालोद शहर के एकमात्र CBSE स्कूल अरिहंत एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 100% परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
कक्षा 10वीं में दिव्यांश गंजीर ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौली अरोड़ा ने द्वितीय एवं लवण्या पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं शाला के कक्षा 12वीं के पहले बैच में कु फाल्गुनी जैन ने प्रथम एवं अनुष्का पाण्डे ने विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर 100% परिणाम प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की लगन का प्रमाण है, बल्कि शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है। मैं सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।”

विद्यालय के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि “हमारे विद्यालय का 100% परिणाम हमारे विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और सकारात्मक शिक्षण वातावरण का प्रतीक है। हमारे छात्रों ने न केवल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहेंगे।”
विद्यालय के समस्त डायरेक्टरों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणामो के लिए बधाई दी।




