*भाजपा के केन्द्र व राज्य की सरकार की सभी जन कल्याण कारी योजना पं. दीनदयाल जी के विचारधारा पर आधारित, अन्तोदय हर कार्यकर्त्ता का परम लक्ष्य :– पूर्व पिछड़ावर्ग आयोग सदस्य भाजपा देवेन्द्र जायसवाल*

डौंडी लोहारा : –भाजपा के प्रेरणा स्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती 25 सितम्बर के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण भारत देश में अनेक आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के अव्हान पर प्रदेश जिला, मंडल से लेकर बुथ स्तर तक किया गया ।
इसी तारतम्य में डौंडी लोहारा भाजपा मंडल द्वारा स्थानीय नया बसस्टैंड में स्थित पं. दीनदयाल जी के प्रतिमा में माल्यार्पण व उसके समक्ष उनके जीवन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल उपस्थित थें।
उन्होंने पंडित जी के जीवन प्रकाश डालते हुए उनके एकात्म मानव दर्शन के बारे में विस्तार से बताया कि मानव को चार सुख की प्राप्ति होना आवश्यक है इसके बिना मानव जीवन अधूरा है वो चार सुख में तन का सुख, मन का सुख, बुद्धि का सुख व आत्मा का सुख शामिल है ।

इसका उदाहरण देते हुए जायसवाल ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को एक सारी सुविधा युक्त कमरा में बंद करके स्वादिष्ट भोजन, सारा भौतिक वस्तुओं इस्तेमाल करने कहाँ जाय तो तन का सुख हुआ,कुछ दिन बाद बाहर निकल कर चार दोस्तों, परिवार जनों से मिलने व भ्रमण करने जो इच्छा करेगा वह मन का सुख हुआ बुद्धि का सुख को हम ऐसे समझ सकते घर पर चार भाई है और तीन भाई मिलकर घर का कोई
बडा मांगलिक कार्य किया गया और भाई को कोई सलाह नहीं लिया गया तो दुखी होगा उसे लगेगा मेरे पास भी बुद्धि है मैं भी अपना सलाह देता यह बुद्धि सुख हुआ, आत्मा का सुख क्या है वह यह है कि,अपने इच्छा के मुताबिक किसी भी अच्छे कार्य जिसमें अध्यात्मिक, धार्मिक, लोगों व पशु पक्षी का सेवा करना इस प्रकार तन, मन,बुद्धि, व आत्मा का समुच्चय ही एकात्म मानव दर्शन है तथा अन्तोदय क्या है अन्तिम पंक्ति में खडे व्यक्ति का विकास जिसके आधार पर मोदीजी सरकार चला रहें उनके सभी जनकल्याण कारी योजना गरीब को समर्पित है।
. इस संगोष्ठी में भाजपा के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर,नगरपंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा,धर्मेंद्र निषाद, पलाश गुप्ता, श्रीमती लता गुप्ता,
प्रीतम साहू,इकबाल अरोरा, लिलेन्द्र सिन्हा, राजू भंसाली,प्यारे निषाद, धीरज जैन, पार्षद श्रीमती सुभद्रा टांडेकर,शोभा राजपूत, श्रीमती सूर्यकला ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, रेवती कोलियारे,
रवि लोढा, धिरेन्द्र टांक, जीवराखन कौमार्य,महेंद्र जायसवाल,गौकरण सिन्हा, हिरेन्द्र गायकवाड,प्रभात डोसी, आरती संचेती,दिलीप बाफना,रजत भंसाली सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.।




