*बालोद शहर के मधु चौक पर अधूरी नाली निर्माण से खतरे की घंटी, आम जनता की जान दांव पर*
*स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन की लापरवाही पर जताई नाराजगी, सुरक्षा उपाय न होने से सड़क हादसे का जोखिम* :- उमेश सेन बालोद

बालोद :- *बालोद शहर के मधु चौक के पास लगभग 20 दिनों से अधूरी नाली निर्माण कार्य पड़े होने से नागरिकों और* *व्यापारियों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है। निर्माण स्थल पर गहरे गड्ढे और खोदे हुए रास्ते छोड़ दिए गए हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है*।
*स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली निर्माण कार्य का कार्य आदेश जारी होने के बाद इसे बीच में ही रोक दिया गया और अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या विभाग इसे पूरा करने के लिए नहीं आया है*।
*नाली निर्माण स्थल पर कोई चेतावनी बोर्ड, रोड़ा या अन्य सुरक्षा*
*उपाय नहीं लगाए गए हैं। इस स्थिति में राहगीर, बच्चे और वाहन चालकों की जान जोखिम में है*
*मधु चौक के व्यापारीयों ने भी इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। रुद्रा* *Unisex Glamour parlour सैलून के संचालक उमेश कुमार सेन सहित आसपास के सभी व्यापारियों ने कहा कि विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण आम लोगों को रोजमर्रा की* *जिंदगी में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि यह अधूरी नाली उनके व्यापार और इलाके की सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बन गई है*।
*विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर* *अधूरी निर्माण कार्यों को छोड़ देना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। उनका सुझाव है कि तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाएं और निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए*
*इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिक और व्यापारी दोनों ही उम्मीद कर* *रहे हैं कि संबंधित विभाग तुरंत इस अधूरी नाली निर्माण को पूरा करने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा*




