जिले के बाद अब ब्लाॅक स्तरीय बैठक शुरू,
सीएमएचओ ने ली लोहारा ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक

बालोद। ( लोहारा ):-बालोद जिले में डाॅ. जे.एल. उइके ने जब से स्वास्थ्य विभाग की कमान सम्भाली है तब से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास में जुटे हुए है।
शुरूआती दिनों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जे.एल. उइके ने सबसे पहले जिला स्तर में पदस्थ डाॅक्टरों से लेकर बाबू और सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और अब ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ब्लाॅक स्तर पर बैठक शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को बालोद जिले के डौण्डी लोहारा ब्लाॅक के सभी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक सीएमएचओ डाॅ. जे.एल. उइके ने ली। जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया, टी बी, अंधत्व निवारण, गैर संचारी रोग, कुष्ठ नियंत्रण, महामारी नियंत्रण सहित समस्त ऑनलाइन एंट्री की स्वास्थ्य केंद्र वार समीक्षा की गई।
आपसी समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करने के निर्देश

डाॅ जे.एल. उइके ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारियों को दो टुक कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के कड़े निर्देश दिये। वहीं आपसी समन्वय बनाकर बेहतर कार्य कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहर बनाने के निर्देश भी दिये।

सरकार की योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन
सीएमएचओ ने बैठक के दौरान कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी जो योजनाएं है उसका बेहतर क्रियान्वय करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को सीएमएचओ के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने जल्द समस्याओं को समाधान करने का भरोसा दिलाया।
उक्त बैठक में समस्त जिला स्तर के बीओमो चोरका नोडल अधिकारी, जितेंद सििग जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा अरविंद शर्मा, जिला कंसल्टेंट सहित ब्लाॅक स्तर के सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।




