जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशानुसार एसडीओपी देवांश राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविशंकर पांडे के द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये गैर राज्यो से आये 40 अवैध प्रवासियों को थाने में बुलाकर की गई पूछताछ कर ली गई जानकारी

बालोद :- जिले के कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध की रोकथाम हेतु,,जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के दिशा निर्देश पर सोमवार शाम पांच बजे से बालोद जिले में अवैध प्रवासियों व संदिग्ध किरायदारों की जांच हेतु थाना बुलवाकर पूछताछ किया गया।

इस दौरान पुलिस के द्वारा संपूर्ण बालोद शहर में 40 बाहरी व्यक्तियों की पहचान की गई, जो कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड से आकर किराएदार के रूप में रह रहे थे, जिनमें से अधिकांश व्यक्ति फेरी लगाने व ठेका मजदुर के रूप में कार्य कर करते हैं।
थाना प्रभारी रविशंकर द्वारा उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, जैसे अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस के द्वारा सभी बाहरी व्यक्तियों का फिंगरप्रिंट, लेकर डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य उन बाहरी व्यक्तियों की पहचान करना है जो कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराए के मकान में रह रहे हैं, जिनके द्वारा कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं।
एसडीओपी देवांश राठौर द्वारा जिले में समस्त बाहर से ठेका पर लाने वाले मजदूरों एवं मकान मालिकों से अपील की है कि, नए किरायेदार को मकान देने के पूर्व उनके समस्त जानकारी व पहचान दस्तावेज, पुलिस थाने को सूचित जानकारी दिए जाय।
बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के दिशा निर्देश पर जिले में गैर राज्यो से आकर जो अवैध तौर पर रह रहे या मजदूर के रूप में आ कर यहाँ कार्य कर रहे उन लोगो से गहन रूप से उनके सभी पहचान पत्रों की जांच कर जिस राज्य के जिलों से वे आये है वहा से भी सघन पूछताछ कर उनकी पूरी डेटाबेस तैयार की जायेगी जिले में कानून व्यवस्थाओं में व्यवधान उत्तपन्न न हो, जिससे जिले में आये उन अप्रवासी लोगो का मूलरूप से पहचान हो सके।
इस विशेष पूछताछ अभियान में बालोद एसडीओपी देवांश रॉठोर,थाना प्रभारी रविशंकर पांडे, हवलदार दुर्योधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला ,बनवाली राम,मनीष राजपूत,




