Monday, March 2, 2026

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के दिशा निर्देश के अनुसार ग्रामों का चयन कर इस अभियान के तहत सभी पात्र ग्रामों को जोड़ा जाये :-  भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे

 

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के दिशा निर्देश के अनुसार ग्रामों का चयन कर इस अभियान  के तहत सभी पात्र ग्रामों को जोड़ा जाये :-  भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे

मोहला :- भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला मानपूर अं चौकी के जिला उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे ने जिलाधीश मोहला मानपूर अं चौकी से मांग किया है कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के दिशा निर्देश के अनुसार ग्रामों का चयन किया जाये।
रमेश हिड़ामे ने कहा कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जनजाति क्षेत्र के विकास के लिये भारत सरकार के सत्रह मंत्रालयों के पच्चीस योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने 2024-25 से 2028-29 तक अभियान चलाने संवेदनशीलता का परिचय देता है इस हेतु जनजाति कार्यमंत्रालय भारत सरकार से 30 अक्टूबर 2024 को जो दिशानिर्देश जारी हुआ है ।

उसमें कहा गया है कि जनजाति बाहुल्य ग्राम जहां कि जनजातियों की जनसंख्या 2011के जनगणना अनुसार 500 या उससे ऊपर हो जहां कम से कम 50% अनुसूचित जनजाति हों और आकांक्षी जिलों/वि खं में कम से कम अनुसूचित जनजातियों की 50 जनसंख्या हो ऐसे ग्रामों को इस अभियान से जोड़ने बिंदू 7-Coverage पेज क्र 10,11 कहा गया है, मोहला मानपूर अं चौकी जिला आकांक्षी जिला है अं चौकी आकांक्षी ब्लाक है।

इस जिले में कुल 499ग्राम है। इस आकांक्षी जिले के मात्र 245ग्रामों (ब्लाक अं चौकी-136ग्राम, मोहला-57ग्राम,मानपूर-52ग्राम) को लिया गया है जबकि अं चौकी में कुल 158ग्राम,मोहला में कुल 171ग्राम,मानपूर में कुल 170ग्राम हैं ।

भारत सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार आकांक्षी जिला मोहला मानपूर अं चौकी के बहुत से ग्राम धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान से वंचित हो रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जनजाति क्षेत्र/जनजातियों के विकाश के प्रति महत्वकांक्षी सोंच नहीं पहुंच पायेगी।

रमेश हिड़ामे ने जिलाधीश मोहला मानपूर अं चौकी से मांग किये हैं कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के दिशानिर्देश के अनुसार ग्रामों का चयन किया जाये एवं जनजाति क्षेत्र/जनजाति वर्ग को उपरोक्त अभियान का लाभ पहुंचाया जाये।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!