Friday, March 6, 2026

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडीलोहारा में दो दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की हुई शुरूआत नवप्रवेशीत प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

 

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडीलोहारा में दो दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की हुई शुरूआत
नवप्रवेशीत प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत


बालोद, :- 18 अगस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडीलोहारा में दो दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हुई। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डलोहारा के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ’नव कौशल पथ, नई राह नया हुनर’ की थीम पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि आज संस्था में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विभिन्न व्यवसाय के नवप्रवेशीत प्रशिक्षणार्थियों का गुलाल लगाकर तथा मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रमुख उपस्थित हुए जिसमें श्री आर. पी. देवांगन सहायक महाप्रबंधक, श्री कुशल ठाकुर अधिकारी निको माइनिंग कंपनी गिधाली तथा श्री योगेश्वर सहारे जी मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डौंडीलोहारा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री आर कुर्रे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री जी.आर. ठाकुर एवं समस्त कर्मचारियों सहित प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!