डोंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने किया विभागों का बंटवारा

डाँडीलोहारा :- नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने सोमवार को प्रेसिडेंट इन काउंसिल, विभागीय प्रभारी, सदस्य एवं सलाहकार समिति का गठन किया।
इसके अनुसार शिक्षा, महिला तथा बाल कल्याण विभाग की प्रभारी नेहा उपाध्याय को दी गई,
जबकि सदस्य शिवानी भंसाली व बीरसिंग को बनाया गया है।
इसी तरह आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी ममता यादवत तथा सदस्य रेवती कोलियारे व ममता शर्मा को बनाया गया है।
वहीं, खाद्य नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा विभाग प्रभारी सूर्यकला ठाकुर, सदस्य रेवती कोलियारे व अशोक उईके को बनाया गया है।इसी तरह राजस्व एवं बाजार विभाग प्रभारी सुभद्रा टाण्डेकर तथा सदस्य बीरसिंह व ममता शर्मा बनाए गए हैं।
इसके अलावा पुनर्वास नियोजन विधि तथा जल कार्य विभाग प्रभारी शोभा सिंह ठाकुर को व सदस्य शिवानी भंसाली व गायत्री देवांगन को प्रभारी एवं सदस्य गठित किया गया है।
विभाग प्रभारी प्रेसीडेंट-इन-काउंसिल के सदस्य हैं।




