Wednesday, March 4, 2026

जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संपन्न 21 चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं में 450 गर्भवती महिलाओं का किया गया निःशुल्क जाँच

जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संपन्न
21 चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं में
450 गर्भवती महिलाओं का किया गया निःशुल्क जाँच

बालोद, :- 10 जून 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.के.सुर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का चलाया गया।

जिसके अंतर्गत प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्वक प्रसव पूर्व जाँच एवं जटिल प्रकरणों की समय से पहचान व उपचार हेतु जिले में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित 21 चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं में 450 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क जाँच किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का समापन 09 जुन 2025 को आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से चिन्हांकन एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की गई थी। जिसके अंतर्गत 450 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क जॉच किया गया। जिसमें 56 गर्भवती महिलाए उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में पाया गया। इन हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का अब विशेषज्ञो के द्वारा सतत् निगरानी रखी जाएगी।

चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं का जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सोनीग्राफी कराई जा रही है। गर्भावस्था के चैथे से नौवे महीने के बीच महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जरूरी जाँच, परामर्श और इलाज मुहैया कराया जा रहा है जिससे किसी भी संभावित खतरे को पहले ही पहचान कर उपचार किया जा सके।

ग्राम स्तर पर मितानिनों और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको ने घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें निर्धारित अस्पतालों तक पहुँचाया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओ को हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, रक्त, मुत्र जाँच, और सोनोग्राफी जैसी सभी सुविधाऐ निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!