शादी समारोह में खाना खाने के बाद आमापारा बालोद निवासी 15 वर्षीय बालिका की तबीयत खराब होने से हुई मौत दो छोटी बहन और बुआ की हालत गम्भीर अस्पताल में भर्ती जहाँ चल रहा इलाज

बालोद :- भिलाई में रिश्तेदार की शादी समारोह में खाना खाने के बाद आमापारा बालोद निवासी 15 वर्षीय निप्पी रात्रे की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
उसकी दो छोटी बहनें और दो बुआ गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सभी का इलाज दुर्ग और रायपुर के अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी अनुसार बालोद के आमापारा निवासी गोपाल दास रात्रे के परिवार के सदस्य भिलाई के रिसाली भाठा में श्याम लाल कुरें के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।
16 अप्रैल को खाना खाने के बाद सभी ट्रेन से बालोद लौट रहे थे। इस दौरान मरौदा ओवरब्रिज के पास अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर निप्पी रात्रे (15), रूखमणी रात्रे (13), उपेश्वरी रात्रे10) और उनकी बुआ महेश्वरी बंजारे (36) निवासी आमापारा तथा देवकी गोयल (42) निवासी पचेड़ा, भिलाई से बालोद लौट रहे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर सभी को दुर्ग अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर निप्पी, रूखमणी और उपेश्वरी को रायपुर रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम निप्पी रात्रे ने दम तोड़ दिया।संतोष नारंग ने बताया कि निप्पी की दोनों बहनों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई हैं। उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है।
उन्हें आईसीयू में रखा गया है। निप्पी बालोद के आमापारा स्कूल में 8 वीं कक्षा में अध्ययनरत थी।




