Monday, March 2, 2026

  छ.ग. शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय  के निर्देशानुसार  जिला संगठन की बैठक जिला शिवसेना अध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में  रखी गई विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई परिचर्चा

 

  छ.ग. शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय  के निर्देशानुसार  जिला संगठन की बैठक जिला शिवसेना अध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में  रखी गई विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई परिचर्चा

 

बालोद  :- शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय जी के निर्देशानुसार शिवसेना बालोद जिला संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष युवासेना सर्वश्री सन्नी देशमुख , प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार ,प्रदेश सचिव कमल सोनी प्रदेश सचिव शंकर चेनानी , कामगार सेना प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, प्रदेश के शिवसेना नेता संतोष मारकंडे , प्रदेश के युवा शिवसेना नेता तेजास्वत परिहार , यशास्वत परिहार, मोहला मानपुर जिला अध्यक्ष शोभा शंकर त्रिपाठी जी के आथित्य में सम्पन्न हुआ।

शिवसेना पार्टी संगठन की बैठक का कुशल संचालन करते हुए शिवसेना जिला अध्यक्ष विजय पारख ने मंचस्थ अतिथियों का शिवसेना जिला संगठन बालोद की ओर से स्वागत एवं परिचय करवाया।

तत्पश्चात संगठन की बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारीयों ने क्रमशः से शिवसेना पार्टी के उद्देश्य, विचारों एवं पार्टी की रीति नीति अनुशासन से सभा को अवगत कराया।

आपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने ऊर्जावान संबोधन से क्षेत्र मे आम जनहित के मुद्दों पर,हिंदुत्व और शिवसेना संगठन के पुनः प्रचंड विस्तार करने प्रखर होकर कार्य करने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के आदेश पर शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रभारी आगामी 17जून को राजधानी रायपुर में शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल आ रहे हैं ।

जिनका छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश संगठन को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम दीनदयाल आडिटोरियम में होने जा रहा है।

जिलाध्यक्ष विजय पारख ने बताया कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारीयों के समक्ष अनेक भाई बहनों ने शिवसेना की सदस्यता ली।

होटल मयूर में आयोजित शिवसेना जिला संगठन की बैठक में सर्वश्री बीएम अग्रवाल, रोहित साहू,दीनदयाल साहू, कुमार सिंह हिरवानी, चंदन सोनकर, शकुंतला देवांगन, जागेश साहू, भरत प्रजापति, ललित रावत,सहित अनेक महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!